बहराइच में ठेकेदार ने अवैध रूप से काटे सागवान के पेड़, वन विभाग ने जांच के दिए आदेश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले के अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही। जानकारी के अनुसार बसंतपुर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित बागवान फकीरे वर्मा के बाग में लकड़ी ठेकेदार ने बिना परमिट के सागवान के पेड़ों की कटाई कर दी। कटे हुए पेड़ों के ठूंठ को छिपाने के लिए जेसीबी से खुदाई कर खेत की जुताई तक करवा दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कटान कराते हैं। क्षेत्र में सागवान के साथ-साथ आम, नीम, शीशम और गूलर जैसे पेड़ों की भी बिना अनुमति कटाई की जा रही है। इस पर जब अब्दुल्लागंज रेंज के संबंधित अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 15 अक्टूबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रेरक घटनाएँ और उपलब्धियाँ

पर्यावरणविद् शिव पूजन सिंह, दुर्गेश वर्मा और दस्तगीर ने कहा कि हरे पेड़ों की कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें – जिलाधिकारी ने किया नानपारा चीनी मिल का निरीक्षण, गन्ना आपूर्ति में किसानों को न हो असुविधा

Karan Pandey

Recent Posts

घरेलू विवाद ने ली जान, बहू के चाकू मारने से ससुर की मौत

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में रविवार…

4 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को बड़ा झटका: अमेरिका से अमित पंडित गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता

राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। लॉरेंस…

7 hours ago

मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर ने थामा BJP का दामन, बोलीं- समाजसेवा के लिए राजनीति में शामिल हुईं

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा राजनीतिक बढ़ावा देते…

7 hours ago

15 अक्टूबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रेरक घटनाएँ और उपलब्धियाँ

डॉ. कलाम की जयंती और विश्व इतिहास की यादगार घटनाएँ 1931 – मिसाइल मैन डॉ.…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने किया नानपारा चीनी मिल का निरीक्षण, गन्ना आपूर्ति में किसानों को न हो असुविधा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, नानपारा का जिलाधिकारी व मिल…

7 hours ago

“आज का दिन आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? 12 राशियों का विस्तृत पूर्वानुमान”

🪔 15 अक्टूबर 2025 राशिफल: पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार विस्तृत भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष…

8 hours ago