Saturday, June 6, 2026
HomeNewsbeatघरेलू विवाद ने ली जान, बहू के चाकू मारने से ससुर की...

घरेलू विवाद ने ली जान, बहू के चाकू मारने से ससुर की मौत

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में रविवार रात हुए घरेलू विवाद का दर्दनाक अंजाम मंगलवार को सामने आया। 60 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा, जिन्हें उनकी बहू अंजलि वर्मा ने चाकू से घायल कर दिया था, इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे।पुलिस के अनुसार, बलुआ अफगान गांव के बाजार टोला निवासी जयप्रकाश वर्मा का अपने बेटे मुकेश वर्मा की पत्नी अंजलि से किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर अंजलि ने गुस्से में ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को स्थानीय लोगों ने तत्काल भटनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार दिखने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे।मंगलवार दोपहर करीब चार बजे जयप्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेजा।पुलिस ने आरोपी अंजलि वर्मा को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें –भाटपार रानी सर्किल में ताबड़तोड़ हत्याओं से मचा कोहराम, जनता में भय का माहौल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments