Categories: Newsbeat

बरहज में सोशल सेक्टर की योजनाओं को लेकर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं पेंशन योजनाओं को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल मौजूद रहीं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।शिविर में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों को योजनाओं के लिए आवश्यक पात्रता, प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पेंशन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और शादी अनुदान योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या जागरूकता के अभाव में शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

9 seconds ago

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव का कार्यक्रम जारी

29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…

18 seconds ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

6 minutes ago

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

13 minutes ago

चुनाव आयोग पर CJP के गंभीर सवाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी चुनाव आयोग पर CJP का बड़ा हमला, CEC के…

22 minutes ago

ऑटो ने सड़क किनारे खड़े परिवार को कुचला, दो वर्षीय देवांश की मौत

चार माह की बच्ची का हाथ टूटा, चालक ऑटो लेकर फरार; उरुवा थाना क्षेत्र में…

24 minutes ago