डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के नाम पर 26.85 लाख रुपये हड़पे
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना रामगढ़ताल पुलिस ने डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर फर्जी एडमिशन लेटर जारी कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित दूबे पुत्र सकलेश दूबे निवासी कैलाशपुरी, हनुमान नगर (कंकड़बाग), थाना पत्रकारनगर, जनपद पटना (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वादी के पुत्र को एमबीबीएस के बाद डिप्लोमा कोर्स डी0सी0एच में दाखिला दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने फर्जी व कूटरचित एडमिशन लेटर जारी कर धोखाधड़ी करते हुए कुल 26,85,000 रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 आनंद कुमार उपाध्याय, उ0नि0 सुनील यादव एवं उ0नि0 सुनील शर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संगठित अपराधों पर कार्रवाई कई मुकदमों में वांछित था आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना तिवारीपुर पुलिस…
14 नए एंड्रॉयड फोन, 2 कीपैड मोबाइल व 1.40 लाख नकद बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना…
महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना कैण्ट पुलिस ने…
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार दिन के लगभग 11 बजे से हो रही रुक-रुक कर बारिश…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा)…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं…