पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, सुरक्षा व अपराध रोकथाम पर खास फोकस

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में गुरुवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पूरे जनपद में विशेष ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करना और अपराध की संभावनाओं को पहले ही रोकना था।

इस दौरान सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की। अभियान में चोरी की गाड़ियों, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग चालकों, महिलाओं व बच्चियों से छेड़खानी, तेज लाउडस्पीकर, अवैध असलहे और मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के नतीजे: 29 स्थानों पर चेकिंग,555 व्यक्तियों की तलाशी,288 वाहनों की जांच,3 वाहनों का चालान

पुलिस ने मौके पर छोटे विवादों को सुलझाया और लोगों को ‘मित्र पुलिस’ के रूप में भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।

जनपदीय पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे अपराध पर अंकुश लगे और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, 27 स्टेशनों पर AQI 400 के पार, स्वास्थ्य…

28 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 16 घायल

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

28 minutes ago

1.83 लाख श्रमिकों को मिलेगा साल में 125 दिन का काम, मनरेगा का नया नाम ‘वीबी-जी रामजी’

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)घनश्याम तिवारी जिले के एक लाख 83 हजार 506 सक्रिय मनरेगा श्रमिकों…

33 minutes ago

पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 18 स्थानों पर जांच 221 व्यक्तियों व 147 वाहनों की चेकिंग, आमजन से सीधा संवाद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं…

2 hours ago

समाज सुधार से राष्ट्र चेतना तक: स्वामी श्रद्धानंद का युगद्रष्टा जीवन

पुनीत मिश्र भारतीय नवजागरण और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में स्वामी श्रद्धानंद जी एक ऐसे…

2 hours ago

नरसिम्हा राव की नीतियों से भारत बना आर्थिक महाशक्ति

भारत के आर्थिक इतिहास में 1991 का वर्ष एक युगांतकारी मोड़ है। यह वही दौर…

2 hours ago