इंफाल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इंफाल पूर्व और थौबल जिलों से तीन प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए उग्रवादी मणिपुर के प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए हैं और विभिन्न व्यवसायियों, आम नागरिकों तथा सरकारी अधिकारियों से धन वसूलने की साजिश में शामिल थे। इन उग्रवादियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और संगठन से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। थौबल जिले में विशेष अभियान चलाकर दो उग्रवादियों को पकड़ा गया, जबकि इंफाल पूर्व जिले से तीन अन्य को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये लोग पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय रूप से भय का माहौल बनाकर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनसे प्राप्त जानकारियों के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को उग्रवाद के भय से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों की सतर्कता और प्रतिबद्धता का एक बार फिर परिचय मिला है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…