धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल,
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पुत्र गुलवीर गोस्वामी, निवासी ग्राम बेगहपुर, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, निर्माण अधीन नेशनल हाईवे पर पिछले कई दिनों से मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है, जिसमें रात के समय ट्रकों द्वारा मिट्टी की ढुलाई की जाती है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे शंकर कार्यस्थल पर मौजूद था। इसी दौरान डंपर द्वारा उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय शंकर मौके पर सोया हुआ था। ट्रक चालक ने उसके सिर पर वाहन चढ़ा दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक आवाज़ जोरदार हुई जिससे आसपास के लोग सुनकर उधर आगे बढ़ने लगे ट्रक चालकों अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे ट्रक चालक बहुत तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हैं जो की 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। धूल और तेज रफ्तार के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मृतक शंकर के पिता भी ट्रक चालक हैं । वह भी इसी कंपनी में काम करते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि शंकर दिन और रात दोनों समय ड्यूटी कर रहा था। (हालांकि, ड्यूटी को लेकर किसी प्रकार के विवाद की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।)
घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस चौकी के एसआई संतोष सिंह व इजहार खान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ट्रकों की तेज रफ्तार एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…
एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 21 जून को आयोजित…