परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में कथित रूप से धमकी और रुपयों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की नशीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की हालत बिगड़ने पर 14 सितंबर को उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रविवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों के मुताबिक, वे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ रुपये मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कुलदीप ने बताया कि उसके भाई का गांव की 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि युवती ने किशोर से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे और 13 सितंबर को एक लाख रुपये और देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…