देवरिया: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम महुई कुंवर निवासी 40 वर्षीय धनवंतर देवी, पत्नी तारकेश्वर, ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी।
परिजनों के मुताबिक, महिला के पति ने शराब के लिए पैसों को लेकर विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की और गले से मंगलसूत्र छीनकर चला गया।

इसी घटना से आहत होकर महिला ने गुस्से में घर में रखी सब्जियों पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जानकारी में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया: हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद सड़क…

39 minutes ago

बलिया: गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 लोग डूबे, 2 बचाए गए

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले में रविवार सुबह गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट…

43 minutes ago

पहलवान से संत बने ज्ञान गिरी, 35 साल से कर रहे शिव आराधना

परिवार का मोह त्याग बने संत: पहलवानी और खेती छोड़ 35 वर्षों से शिव भक्ति…

3 hours ago

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर प्रशासन का कब्जा, अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का प्रबंधन अब प्रशासन के हाथ, अदालत के फैसले से खत्म…

5 hours ago

23 हजार रुपये ने तोड़े रिश्ते, भाइयों के बीच खूनी बवाल

23 हजार रुपये के विवाद में खून-खराबा: भाइयों ने भाई का काटा कान, महराजगंज के…

5 hours ago

मौत से जंग जीतकर लौटे दो युवक, सिद्धार्थनगर में सेना का साहसिक अभियान

सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 16 घंटे बाद पानी की टंकी से सुरक्षित निकाले गए…

7 hours ago