देवरिया: थाना मईल के सामने वर्षों से खड़े ट्रकों को हटाने की मांग, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण की समस्या को लेकर समाधान दिवस पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय नेताओं ने थाना मईल के सामने वर्षों से खड़े ट्रकों को हटाने और सड़क की पटारियों की मरम्मत कराने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा तथा समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्या ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मईल–मुसैला–भागलपुर मार्ग की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि सड़क की कच्ची पटारियों पर झाड़ियां उग आई हैं और कई स्थानों पर पटारियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नेताओं ने मांग की कि सड़क किनारे की सफाई और मिट्टी भराई का कार्य जल्द कराया जाए।

इसके अलावा थाना मईल मुख्यालय के सामने वर्षों से सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण अतिक्रमण और यातायात बाधित होने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। पूर्व में एक होमगार्ड कर्मचारी की मौत भी इसी समस्या के कारण हो चुकी है।

नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द स्थायी समाधान किया जाए। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी देवरिया और मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ को भी भेजी गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में खनन माफियाओं पर प्रशासन सख्त, संयुक्त बैठक में अवैध खनन रोकने की बनी रणनीति

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ जिले की मधुबन तहसील सभागार में अवैध खनन पर रोक…

21 minutes ago

महराजगंज: तरबूज बचाने के विवाद में बछड़े पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित नवीन मंडी परिसर के…

25 minutes ago

देवरिया: पंचायत सहायक की कार्यशैली से ग्रामीण नाराज, कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में पंचायत…

32 minutes ago

देवरिया: नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने डीएम मधुसूदन हुल्गी से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया के नवनियुक्त जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी से शनिवार को नगर पालिका…

36 minutes ago

बलिया: बेदुआ बंधे पर शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन उग्र, पुलिस से झड़प

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया शहर के बेदुआ बंधे पर स्थित सरकारी शराब की दुकानों…

45 minutes ago

देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय दानोपुर…

51 minutes ago