Categories: Uncategorized

देवरहा बाबा के तपो आश्रम में सनातन सेना ने लगाये पौधे

मईल / (राष्ट्र की परम्परा)। देवरहा बाबा के तपो आश्रम में सनातन सेवकों ने हर रविवार पौधारोपण कार्यक्रम को जारी रखते हुए विभन्न प्रकार आम व जामुन के पौधे रोपित किये ! पीछे डेढ़ वर्षों से निरंतर हर रविवार को विभन्न धार्मिक स्थलों पर पौधेरोपित करते आ रहे संगठन का मानना है कि मन्दिर की दिव्यता व उसकी प्राकृतिक सौंदर्यता को प्रखर करने की दिशा में पौधे रोपित किये जा रहें हैं ।
संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमांशु मिश्र ने बताया कि 14 मार्च 2021 से निरंतर हर रविवार को 5- 10 पौधे रोपित किये जा रहें हैं और अभी तक लगभग 500 पौधे रोपित किये जा चुके हैं .. हिमांशु मिश्र बताते है की हमारा उद्देश्य केवल पौधों को रोपित करने तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनके संरक्षित करने के दिशा में लगे हुए पौधों को जैविक खाद व कीटनाशक दवायें दी जाती हैं । आश्रम के महंत श्री श्यामसुन्दर दास जी ने संगठन के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहां की युवा ही देश के कर्णधार हैं व युवा ही किसी सामाजिक क्रांति को लाते हैं ।
अपने साथियों(सनातन सेवकों) को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व बधाई देते हुए हिमांशु बताते हैं कि कई बार परिस्थिति या मौसम अनुकूल न होने के बावजूद भी सनातन सेवक पौधारोपण के क्रम को जारी रखते हैं । संगठन के सदस्य बताते हैं कि मन्दिर के पवित्र व दिव्य प्रांगण में पौधों को रोपित करना अपने आप में अनिर्वचनीय सुख है , हम सभी निरंतरता को बनाये रखते हुए इस पौधारोपण के क्रम को जारी रखेंगे ।
इस दौरान हिमांशु मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव , शैलेंद्र सिंह ,सत्यप्रकाश सिंह, प्रवीण पांडेय , कुलदीप वर्मा गोलू , आदर्श तिवारी , प्रशांत मिश्र , अविनाश मिश्र ,विशाल , संदीप , अभिनव , राहुल , भीम, अजय तिवारी, आदि मौजूद रहे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

7 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

8 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

8 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

8 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

8 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

8 hours ago