तहसीलदार अलका सिंह: प्रशासनिक सख्ती के बीच ममता की मिसाल

मां भी, अधिकारी भी: तहसीलदार अलका सिंह ने पेश की जिम्मेदारी की अनोखी मिसाल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर। प्रशासनिक जिम्मेदारियों और मातृत्व के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन सलेमपुर की तहसीलदार अलका सिंह इस भूमिका को बेहद संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभा रही हैं। कुशीनगर जनपद की रहने वाली अलका सिंह जहां एक ओर तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करती हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी साढ़े तीन वर्षीय बेटी अनन्या की देखभाल की जिम्मेदारी भी पूरी आत्मीयता से निभा रही हैं।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित लोक अदालत के चलते पूरा दिन व्यस्तताओं से भरा रहा। दोपहर तक लगातार मामलों की सुनवाई करने के बाद भी तहसीलदार अलका सिंह अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान स्कूल से लौटने के बाद मां को खोजती छोटी अनन्या हाथ में किताब और कॉपी लेकर सीधे तहसील कार्यालय पहुंच गई।
कार्यालय में मौजूद लोगों की नजर तब उस भावुक दृश्य पर टिक गई, जब अलका सिंह ने अपनी बेटी को पास बुलाकर बैठाया और फरियाद सुनते-सुनते उसे पढ़ाई करने के लिए कहा। मां की आवाज सुनते ही अनन्या मुस्कुराते हुए बगल में बैठ गई और अपनी किताब खोलकर पढ़ने लगी।
तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों ने इस दृश्य को जिम्मेदार मां और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के सुंदर संगम के रूप में देखा। लोगों का कहना था कि प्रशासनिक दबाव और व्यस्तताओं के बीच जिस तरह अलका सिंह अपनी बेटी के प्रति जिम्मेदारी निभा रही हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चोरो ने एक घर को बनाया निशाना नगदी सहित जेवरत पर किया हाथ साफ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के ग्राम बिजलापार मे शुक्रवार की चोरों ने एक घर को…

45 seconds ago

कवि सम्मेलन व मुशायरे में बही संवेदना और व्यंग्य की धारा बजती रही तालियां

विभिन्न शहरों से आए कवियों ने शब्दों से बांधा समां, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर…

1 minute ago

कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों ने किया ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकर

आमजन को भी जागरूक करने की अपील देवरियया(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं की…

4 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

गैस वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार…

8 minutes ago

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: 8 मंत्रियों ने ली शपथ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में रविवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार…

18 minutes ago

आमी नदी स्वच्छता अभियान की मनोनीत सभासदों ने की शुरुआत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित…

36 minutes ago