दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मदनापुर पुलिस ने जेब काटकर रुपये चोरी करने के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के कुल 15,260 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ अर्जुन निवासी कंजरापुरवा, थाना सांडी, जनपद हरदोई, हाल निवासी ग्राम सराय साधौ, थाना परशुरामपुरी, शाहजहांपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बीते 18 अक्टूबर को एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये और 19 अक्टूबर को दूसरे व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार, 20 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मदनापुर पुलिस ने ग्राम पियरिया के पास अंडरपास के नीचे सुबह करीब 8:30 बजे मोहित उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक मामले के 10 हजार रुपये और दूसरे मामले के 5,260 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने साहिल नामक साथी के साथ मिलकर जेब काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर, हरदोई और उन्नाव जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अब दूसरे आरोपी साहिल की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…