कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना के सभागार में संविधान दिवस मनाया गया एवं संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला जज विजय कुमार हिमांशु द्वारा न्यायालय के उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संविधान व संविधान के प्रस्तावना पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं लोकतंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम मदन मोहन द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया गया।
इस अवसर पर अमित कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, एससीएसटी, श्याममोहन जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय, मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम, रविकांत यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, प्रशांत कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनीष यादव सिविल जज जू0डि0, करिश्मा जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंद्र प्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया एवं फरिंद्र मिश्र, राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय मिश्र, अमरनाथ, राजन, जंत्री शुक्ला, संदीप गोविंद राव, कुलदीप आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…