जिलाधिकारी का निर्णय — पूर्व स्वीकृत स्थानीय दरों पर कराया जाएगा निर्वाचन प्रपत्रों का मुद्रण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का मुद्रण 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के बीच कराया जाएगा, ताकि 4 नवम्बर से बी.एल.ओ. (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर सकें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार गणना एवं सूचना प्रपत्रों की अधिकतम मुद्रण दर ₹1.83 प्रति पृष्ठ (जीएसटी सहित) निर्धारित की गई है। चूंकि यह आदेश 28 अक्टूबर को निर्गत हुआ, इसलिए समयाभाव के कारण जेम पोर्टल या ई-टेंडर प्रक्रिया से निविदा को 3 नवम्बर से पूर्व अंतिम रूप देना संभव नहीं था।

समयबद्ध कार्यक्रम की आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया ने वर्ष 2024 में स्वीकृत स्थानीय दरों पर मुद्रण कार्य कराने का निर्णय लिया है। स्थानीय फर्म भारद्धाज स्टेशनर्स, हरपुर बलिया को ₹1.15 प्रति पृष्ठ (लेजर मुद्रण) एवं ₹0.6254 प्रति पृष्ठ (फोटोकॉपी) — कुल ₹1.7754 प्रति पृष्ठ (जीएसटी सहित) की दर से चार विधान सभा क्षेत्रों के प्रपत्र मुद्रण की स्वीकृति दी गई है। वहीं, शिवम् स्टेशनर्स, रामपुर उदयभान को शेष तीन विधान सभा क्षेत्रों के लिए इसी दर पर मुद्रण की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें – खराब मौसम के कारण ‘बलिया महोत्सव 2025’ एवं बलिया स्थापना दिवस का स्थल बदला

यह दर आयोग द्वारा अनुमोदित अधिकतम दर ₹1.83 प्रति पृष्ठ से भी कम है। जनपद बलिया की 7 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 25,10,596 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रत्येक मतदाता के लिए दो प्रतियों में गणना प्रपत्र मुद्रण हेतु लगभग 50,21,192 पृष्ठों की आवश्यकता होगी। ₹1.7754 प्रति पृष्ठ की दर से लगभग ₹89.14 लाख का व्यय अनुमानित है, जबकि ₹1.83 की दर से यह राशि ₹91.88 लाख होती। इस प्रकार लगभग ₹2.74 लाख की बचत होगी।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि यह निर्णय राजकीय कार्यहित में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रस्ताव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश से औपचारिक स्वीकृति मांगी गई है, ताकि निर्धारित समयावधि में निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम ने की जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सदर तहसील में डीएम ने की जनसुनवाई,समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

2 minutes ago

सड़क व नाली को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

कोपागंज वार्ड नंबर 1 के लोग सड़क व नाली के अभाव से भकीचड़ में गिरकर…

22 minutes ago

महराजगंज महोत्सव का शानदार आगाज, झूमे लोग

वर्षा के बावजूद दर्शकों में दिखा उत्साह, कला और संस्कृति की बही बयार महराजगंज(राष्ट्र की…

35 minutes ago

हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित कवि,साहित्यकार,और शिक्षाविद थे डॉ रामदरश मिश्र – गिरिधर करुण

पद्म श्री रामदरश मिश्र के निधन पर साहित्यकार, समाजसेवियों ने जताया शोक सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की…

57 minutes ago

चंद लोगों के हाथ की कठपुतली बनी है बिहार की राजनीति जो हमारे देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे है।

बिहार, जो कभी अपनी राजनीतिक चेतना, वैचारिक नेतृत्व और सामाजिक आंदोलन के लिए जाना जाता…

2 hours ago

खराब मौसम के कारण ‘बलिया महोत्सव 2025’ एवं बलिया स्थापना दिवस का स्थल बदला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लगातार बने खराब मौसम और वर्षा के पूर्वानुमान को…

5 hours ago