संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद गौरव कुमार निषाद ने नगर पंचायत प्रशासन पर उनके द्वारा प्रस्तुत मांग पत्रों, बोर्ड बैठकों से संबंधित पत्रों, शिकायतों तथा जनसूचना संबंधी आवेदनों पर स्पष्ट और लिखित जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए सभी लंबित पत्रों पर बिंदुवार जवाब और की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।मनोनीत सभासद गौरव कुमार निषाद के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उन्होंने समय-समय पर बोर्ड बैठकों में मुद्दे उठाए। इसके अलावा कई मामलों में लिखित मांग पत्र और शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत की गईं। जनसूचना से संबंधित पत्र भी दिए गए, लेकिन उनका आरोप है कि इन मामलों में अब तक अपेक्षित स्पष्ट एवं लिखित जवाब नहीं मिला है।सभासद ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से पूर्व में दिए गए सभी पत्रों का पत्र प्राप्ति की तिथि के आधार पर एक सप्ताह के भीतर बिंदुवार लिखित जवाब देने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक पत्र में उठाए गए मुद्दे पर अब तक की गई कार्रवाई, वर्तमान स्थिति और संबंधित निर्णय की जानकारी भी लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा है।जवाब नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शनगौरव कुमार निषाद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधि के अधिकारों को लेकर नियमानुसार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मामले को सक्षम उच्चाधिकारियों के समक्ष भी उठाने की बात कही है।अब नगर पंचायत प्रशासन के सामने सभासद द्वारा उठाए गए पत्रों और मांगों का जवाब देने की चुनौती है। एक सप्ताह की समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…
सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…