जलनिकासी का पुराना रास्ता बंद, 250 बीघा कृषि भूमि जलमग्न; किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिले के ग्राम बथनी बाबू क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों को पिछले लगभग 10 वर्षों से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण लगभग 200 से 250 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बारिश का पानी पिपरा चन्द्रभान और धमऊट होते हुए सोनूघाट (देवरिया) की ओर बहता है। पहले यह पानी बरहज तहसील क्षेत्र स्थित गडेर ताल के पुराने जलनिकासी मार्ग से आगे निकल जाता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से यह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी का रास्ता बंद होने से हर वर्ष खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहता है, जिससे धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो जाती हैं। लगातार हो रहे नुकसान से क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का शीघ्र संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा जलनिकासी के पुराने मार्ग को अतिक्रमण एवं अवरोध से मुक्त कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि किसानों की कृषि भूमि को जलभराव से बचाया जा सके।

प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में देवेन्द्र कुशवाहा, चन्द्रमोहन, अरुण, सत्यप्रकाश, केदारनाथ, बिपुल, अजीत, अखिलेश, गुलशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

2 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

2 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

3 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

3 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

3 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

3 hours ago