छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी-जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद एवं ब्लूमिंग बड्स एकेडमी खलीलाबाद, संत कबीर नगर के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम प्रभादेवी स्नातकोत्तर, महाविद्यालय खलीलाबाद कैम्पस में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी-खलीलाबाद विजय कुमार सिंह के साथ-साथ एमडी प्रभा ऑफ एजूकेशन ग्रुप पुष्पा चतुर्वेदी, समन्वयक विजय कुमार राय, प्राचार्य डॉ.प्रमोद त्रिपाठी, मीरा भारती प्राधानाध्यपिका, प्राथमिक विद्यालय उस्का खुर्द, संत कबीर नगर आदि लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उनकों मतदान दिवस दिनांक-25 मई, 2024 को उनके बूथ पर जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया एवं लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी के महत्व के बारे में बताया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलायी गयी। समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभादेवी महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर के गेट कैम्पस से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी, जो बिधियानी चौराहा मधुकुंज टाकिज होते हुए पुनः कैम्पस में समाप्त हुई।
उक्त रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन एवं गीत के माध्यम से मतदान हेतु मतदाताओं को जागरुक किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

12 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

20 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago