Categories: Newsbeat

गणतंत्र दिवस पर महराजगंज के सात पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद महराजगंज को गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने जिले के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा पदक देने की घोषणा की है। यह सम्मान 26 जनवरी को आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह एवं रेतिक परेड के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सेवा पदक की घोषणा से पुलिस महकमे में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है।
घोषणा के अनुसार चार पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा तीन को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल एमटी चन्द्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता एवं मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जय किशुन को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए निरीक्षक नागरिक पुलिस रामकृष्ण यादव, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार यादव तथा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार चौधरी का चयन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए पुलिस लाइन, महराजगंज में रेतिक परेड की ग्रैंड रिहर्सल पूरी कर ली गई है। परेड में कुल नौ टोलियां भाग लेंगी, जिनमें पुलिस ऑफिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट, मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी और रेडियो शाखा सहित अन्य इकाइयां शामिल होंगी।
रेतिक परेड के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा को प्रथम परेड कमांडर तथा प्रतिसार निरीक्षक को द्वितीय परेड कमांडर नामित किया गया है। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जो देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का सशक्त संदेश देंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

4 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

4 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

4 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

4 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

4 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

5 hours ago