कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की बैठक सोमवार को बरहज रोड स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश महासचिव ऋषिकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम, आनंद, वीरेंद्र तथा राजकुमार उर्फ राजू मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महिला व्यापार मंडल देवरिया की जिलाध्यक्ष विभा पांडेय ने की, जबकि संचालन आशा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि महिला समाज का उत्थान और विकास व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिला व्यापार मंडल देवरिया के माध्यम से महिलाओं को लघु उद्योग और स्वरोजगार के लिए जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में संगठन की पहल सराहनीय है।
जिलाध्यक्ष विभा पांडेय ने कहा कि व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एक गैर-राजनीतिक पंजीकृत संगठन है, जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल के नेतृत्व में संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला व्यापार मंडल महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देवरिया जनपद में संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने जिले की महिलाओं से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी बहन को सहयोग या सहायता की आवश्यकता हो तो वह महिला व्यापार मंडल देवरिया से संपर्क कर सकती है। संगठन की ओर से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कारीगरी और स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी संतोष बर्नवाल, डॉ. शैलेन्द्र जायसवाल, दिनेश जायसवाल, संजय, संजीव, शम्भू समेत महिला व्यापार मंडल देवरिया के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

48 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

51 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

53 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

2 hours ago