Categories: Uncategorized

एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 31 जुलाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक राजकीय आईटीआई परिसर, चकदही, खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियॉ लगभग 100 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक एवं आईटीआई, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होनी चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित होे सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

7 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

13 minutes ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

38 minutes ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

45 minutes ago

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

56 minutes ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

1 hour ago