गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के शोधार्थी राम उग्रह को “उर्दू अफसानों में दलित मसायल की अक्कासी” विषय पर उर्दू भाषा एवं साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उनकी शोध मौखिकी परीक्षा शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई। राम उग्रह ने अपना शोध कार्य उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं साहित्यकार डॉ. महबूब हसन के निर्देशन में पूरा किया।
शोध मौखिकी में बाह्य परीक्षक के रूप में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के प्रोफेसर सोबान सईद शामिल रहे। इस अवसर पर उर्दू विभागाध्यक्ष एवं कला संकाय की डीन प्रोफेसर कीर्ति पांडेय भी उपस्थित रहीं।
प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने शोध निर्देशक और शोधार्थी को बधाई देते हुए कहा कि उर्दू साहित्यकारों ने शायरी के साथ-साथ समाज के दुख-दर्द को भी अभिव्यक्ति दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शोध कार्य समाज में समानता और एकरूपता की भावना को मजबूत करेंगे तथा विमर्श के नए आयाम स्थापित करेंगे।
प्रोफेसर सोबान सईद ने शोध विषय से जुड़े कई महत्वपूर्ण और प्रासंगिक प्रश्न पूछे, जिनका राम उग्रह ने संतोषजनक उत्तर दिया। बाह्य परीक्षक ने शोध कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विभाग के समन्वयक डॉ. साजिद हुसैन अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑनलाइन वायवा में उर्दू विभाग सहित अन्य विभागों के शोधार्थी और छात्र भी उपस्थित रहे। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सभी ने राम उग्रह को बधाई दी।
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…
लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेलहर कला विकास खंड की ग्राम पंचायत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को जीर्णोद्धार…