रांची (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व ध्यान दिवस के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नटराज योग संस्थान एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में पिठौरिया बीडू स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रेक्षागृह में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्यान, योग और आंतरिक शांति के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर नटराज योग संस्थान, आश्रम के भक्तों एवं रिलेशंस से जुड़े योग साधकों द्वारा एक दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए विशेष ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें – पूरे राज्य में बढ़ाई जाएगी मोक्ष वाहनों की संख्या: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की संचालिका बी.के. राजमती बहन ने युद्ध क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ध्यान योग के उपदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज का मानव जीवन भी किसी युद्ध क्षेत्र से कम नहीं है, क्योंकि समाज में विभिन्न समस्याएं संघर्ष की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं। ध्यान और योग के माध्यम से ही व्यक्ति मानसिक तनाव, निराशा और अंधकार से बाहर निकल सकता है।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कई देशों में भीषण युद्ध के दौरान सैनिकों ने ध्यान और शांति के बल पर विजय प्राप्त की। योग और ध्यान के बिना जीवन में वास्तविक सफलता और शांति संभव नहीं है। यह द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और शांति का वैश्विक संदेश दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं, अपने परिवार और समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान के लिए जागरूक करें, तभी विश्व में आंतरिक शांति स्थापित की जा सकती है।
ये भी पढ़ें – मुआवज़ा राजनीतिक फायदे के आधार पर तय कर रही है सरकार: बाबूलाल मरांडी
इस अवसर पर नटराज योग संस्थान के योगाचार्य आर्य प्रहलाद भगत ने उपस्थित लोगों को ध्यान के प्रमुख आसनों और तकनीकों का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, संगीता बनर्जी, सरिता सिंह, रितेश कुमार, मोहित तिवारी, पवन कुमार, माही कशक, श्रंबती, रुचिका श्रीमोई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ की ओर से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद महराजगंज में मनरेगा के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक पद पर 12…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में विषम सेमेस्टर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में हाल ही में झोले में शिशु का शव ले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी…