पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते ही गिड़गिड़ाने लगते हैं
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई लोग जनता के बीच आएंगे, बड़ी-बड़ी बातें करेंगे, नई घोषणाएं करेंगे और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब किसी दुर्दांत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है तो यही लोग पीछे हट जाते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि माफिया के सामने कार्रवाई की बात आते ही ऐसे लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई के समय ये लोग मौन हो जाते हैं और उसके सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण और आंगनवाड़ी व्यवस्था में आए बदलाव का जिक्र करते हुए वर्ष 2017 के बाद की स्थिति का उदाहरण सामने रखा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब उन्होंने वर्ष 2017 में प्रदेश की जिम्मेदारी संभाली तो आंगनवाड़ी केंद्रों की खराब स्थिति और पोषाहार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचने वाले पोषाहार की आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्था में गंभीर खामियां थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि पोषाहार की आपूर्ति एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ी थी, जिसे शराब के कारोबार और माफिया गतिविधियों से जोड़ा जाता था। उन्होंने पोषाहार की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। जांच के दौरान गुणवत्ता को लेकर भी सवाल सामने आए।
उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों से पूछा गया कि संबंधित व्यक्ति नियमित रूप से पोषाहार की आपूर्ति करता है या नहीं, तो जवाब मिला कि कई बार तीन महीने में एक बार आपूर्ति होती थी और कई बार व्यवस्था भगवान भरोसे रहती थी। योगी ने कहा कि उस समय व्यवस्था में जो लाचारी दिखाई देती थी, वह तत्कालीन सिस्टम की कमजोरी का परिणाम थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए बच्चों के पोषण और आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया। पोषण अभियान का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को बेहतर पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने बेटियों को गोद में लेकर खीर खिलाई। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलार किया और खिलौने भी दिए। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा सम्मान से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…
ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…
43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…
हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…