लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी’ जैसे दावों के विपरीत देश में चीन से आयातित सामानों पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर भारतीय उद्योग-धंधों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “यही है तथाकथित आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच।”
उन्होंने विस्तार से समझाते हुए लिखा, “चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के कामकाज पर पड़ा है। कारोबार घट रहा है और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है।”
सपा प्रमुख ने भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि उसे “चीनी चाल की क्रोनोलॉजी” समझनी होगी। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा, “पहले चीन अपना माल भारत के बाजारों में भर देगा, जिससे भारत उसकी निर्भरता में इतना उलझ जाएगा कि उसकी हर गलत हरकत को भाजपा सरकार नजरअंदाज करने के लिए मजबूर हो जाएगी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने घरेलू उद्योगों को कमजोर कर दिया है और चीन को मजबूत। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब हर मुद्दे पर स्वदेशी का नारा दिया जाता है, तब चीनी सामानों का बढ़ता आयात भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में आयात-निर्यात और बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भाजपा सरकार पर “बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने” का आरोप लगाता रहा है।
सिकंदरपुर तहसील सबसे फिसड्डी बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवाचार और प्रतिभा को मंच देने वाली…
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड बरहज ग्राम नावापार से भड़सरा गाँव होते हुए…
सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरत्नपुर कस्बे की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार आम जनमानस…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश मऊ सुनील…
सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर पर उठे गंभीर सवाल मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला एल-वार्ड मनपा कार्यालय…
बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारियों का किया गया दायित्व परिवर्तन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व…