श्रीप्रकाश शुक्ला ने कच्छ में नवनिर्मित उत्तर भारतीय भवन का किया निरीक्षण

गुजरात (राष्ट्र की परम्परा)सुजानगंज, जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ला के गांधीधाम, कच्छ में आगमन पर उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शुक्ला के नेतृत्व और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शुक्ला ने नवनिर्मित “उत्तर भारतीय भवन” का दौरा कर इस उत्कृष्ट प्रयास की सराहना की। उन्होंने भवन निर्माण के लिए प्रवासी बंधुओं के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसा भवन हर शहर में होना चाहिए और इसे समुदाय की एकजुटता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर स्वागत समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में
स्वामीनाथ दुबे, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज,. हेमचंद्र यादव, उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज प्रमुख,का -हो सोशल क्लब संस्थापक, सुंदरकांड प्रचारक संघ. रामकरन तिवारी समाजसेवक प्रकाशचंद्र मिश्रा, अध्यक्ष,हिंदूवाहिनी,कच्छ ,
प्रकाश अग्रवाल, सदस्य, श्याम मित्र मंडल अवधेश उपाध्याय, अध्यक्ष, उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज अजय कुमार सिंह, प्रमुख, गांधीधाम नगरपालिका कौशल कुमार दुबे,शंकर दूबे हरिओम शुक्ला, कोषाध्यक्ष, उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज,. कृष्णा मिश्रा, अध्यक्ष, पूर्वांचल विकास परिवार ,देवी प्रसाद पांडे, उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज ,गिरीश तिवारी ,अरुण मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इस सम्मान समारोह का आयोजन “का-हो” सोशल क्लब, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शुक्ला ने समाज के प्रति अपने दायित्व, समर्पण, और एकजुटता को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
उत्तर भारतीय समाज, कच्छ ने शुक्ला के योगदान और नेतृत्व को अत्यधिक सराहा और भविष्य में उनके मार्गदर्शन की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

समतामूलक समाज की स्थापना में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका: अपर जिला जज

समतामूलक समाज की स्थापना में संविधान की भूमिका पर गोष्ठी सम्पन्न संत कबीर नगर (राष्ट्र…

15 minutes ago

प्रमुख सचिव ने किया खोराबार क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण

वॉटरलॉगिंग–फ्री बनाने पर जोर, नगर निगम में की समीक्षा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को प्रमुख…

48 minutes ago

संविधान दिवस पर एडीएम ने दिलाई उद्देशिका की शपथ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संविधान दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन…

54 minutes ago

मोहन सेतु जल्द पूरा नहीं हुआ तो पद यात्रा कर सरकार को जगाने का कार्य करेगी कांग्रेस -रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील स्थित मोहन- सेतु के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने…

1 hour ago

भाजपाइयों का बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने पर जोर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मंडल की बैठक मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई।…

1 hour ago

संविधान दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने किया सामूहिक संकल्प

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र के एक विद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया…

1 hour ago