ग्रेटर नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और सड़क पर बदसलूकी की घटना को लेकर एक वीडियो और पोस्ट साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आरोप है कि कुछ कार सवार युवकों ने डीएनडी फ्लाईवे से लेकर ग्रेटर नोएडा तक नीतू बिष्ट और उनके पति का पीछा किया और बीच सड़क पर अभद्र व्यवहार किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले की है। नीतू बिष्ट कहीं जा रही थीं, तभी होंडा सिटी कार में सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने अश्लील इशारे किए, गाली-गलौज की और उनकी गाड़ी को बार-बार टक्कर मारने की कोशिश की, जिससे नीतू और उनके पति काफी डर गए।
‘बेहद बदतमीजी से पेश आ रहे थे युवक’ – नीतू बिष्ट
नीतू बिष्ट द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में वह युवकों को गाड़ी रोकने के लिए कहते हुए साफ सुनाई देती हैं। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि युवक जानबूझकर उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश कर रहे थे और लगातार बदसलूकी कर रहे थे। वीडियो में आगे पुलिस को मौके पर पहुंचते हुए भी देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें – साध्वी प्रेम बाईसा की मौत: इंजेक्शन, पोस्ट और रहस्य
पुलिस को कॉल करने पर तुरंत पहुंची टीम
नीतू के पति लखन ने भी एक वीडियो जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक लगातार पीछा करते रहे और दो बार उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया, जिस पर नॉलेज पार्क थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।
छात्रों का करियर खराब न हो, इसलिए नहीं कराया केस
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी थी। हालांकि, नीतू बिष्ट और उनके पति की रिक्वेस्ट पर युवकों को छोड़ दिया गया। कपल का कहना था कि आरोपी युवक संभवतः छात्र थे और मामला आगे बढ़ने से उनका करियर खराब हो सकता था।
लखन ने नॉलेज पार्क थाना प्रभारी और पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति काबू में आ गई और फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1#google_vignette
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…