ईलाज के दौरान युवक की मौत परिजनों मे मचा कोहराम

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
जनपद के जहाँनागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गाव निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने मार पीट कर घायल कर दिया जिससे ईलाज के समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मौत के पहले युवक अपनी बहन को इलाज के लिए चक्रपानपुर मेडिकल कालेज गया उसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक सुमित राम उम्र 18 वर्ष पुत्र कैलाश राम जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव का निवासी था। वह मंगलवार को अपनी बहन बबिता का इलाज कराने हेतु मेडिकल कालेज चक्रपानपुर गया हुआ था। वहां पर पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लड़कों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार की दोपहर में उसकी हालत बिगड़ गई, आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 10.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना जहानागंज अन्तर्गत मारपीट के दौरान युवक की इलाज के दौरान मृत्यु से सम्बन्धित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago