जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा गोसदन मधवलिया का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने सबसे पहले गोसदन में पौधरोपण किया और उसके उपरांत गोसदन में मौजूद पशुओं व उनके देखरेख और कार्यरत कर्मियों के विषय मे जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ द्वारा बताया गया गोसदन में कुल 552 गोवंश संरक्षित हैं, जिनके 362 नर और 190 मादा हैं। इनके देखरेख हेतु 02 सुपरवाइजर और 21 गोसेवक कार्यरत हैं।
जिलाधिकारी ने गोसदन में पशु शेड, गोबर गैस प्लांट, वर्मी कंपोस्ट संयत्र, अमृत सरोवर आदि को देखा। गोसदन के पशुशेड में अपर्याप्त प्रकाश होने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए लाइटों की संख्या बढ़ाने साथ ही परिसर में भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर लाइट लगवाने के लिए कहा। दुग्ध उत्पादन शून्य होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने डिप्टी सीवीओ को लिंग आधारित कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था को शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाबों में फिजिबिलिटी अध्ययन के उपरांत तालाबों में मछली उत्पादन और तालाबो के पट्टे कर उनके माध्यम से अर्जित आय को गोसंवर्धन के लिए उपयोग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा गोसदन में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की ब्रांडिंग कर उसके लिए बाजार उपलब्ध कराने और वर्मी कंपोस्ट की बिक्री का एक हिस्सा गोसंवर्धन में उपयोग किया जाए। उन्होंने गोसदन में उत्पादित गोबर-कंडो की बिक्री हेतु शमशान घाटों से बात कर उनकी आवश्यकता के न्यूनतम 50% को गोबर-कंडो के माध्यम से पूरा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया । इसके अलावा गोसदन की आय बढ़ाने हेतु अन्य विकल्पों पर भी कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, बीडीओ निचलौल शमा सिंह, तहसीलदार निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago