ट्रक और बस की भिडंत में 10 की मौत, दर्जनों घायल कई की हालत गम्भीर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई बस में करीब 45 लोग सवार थे। शुक्रवार सुबह जब मुम्बई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस जब नासिक-शिर्डी हाईवे पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराई। टक्कर काफी जोरदार थी ऐसे में मौके पर ही बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग इस टक्कर में घायल हुए हैं।
शुक्रवार की सुबह हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 35 के करीब लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ होगा। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, जांच चल रही है जल्द ही मृतकों की पहचान की जाएगी साथ ही हादसे की वजह का भी खुलासा किया जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

4 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

12 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

31 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

54 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

1 hour ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

2 hours ago