देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पास सोमवार देर रात विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात जटमलपुर गांव के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान जटमलपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती कला गांव निवासी दीपक यादव के कमर के पास चाकू से वार कर दिया। घटना में दीपक यादव घायल हो गया।परिजनों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में उसकी स्थिति ठीक है।घटना के बाद आरोपी अभिषेक कुशवाहा की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है।क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फोटो इंटरनेट नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के…
फोटो इंटरनेट दिल्ली में भव्य जश्न, 7 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला नई…
फोटो goo मायावती का बड़ा यू-टर्न: आकाश आनंद की फिर हुई BSP में वापसी, दोबारा…
Ai निर्मित दुर्गा पूजा-दशहरा 2026 को लेकर बड़ा अलर्ट! पूरे राज्य में DJ पर पूर्ण…
आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…
गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…