आगरा में फुटवियर उद्योग को मिली बड़ी उड़ान, 21 हजार करोड़ का कारोबार संभावित; 2027 की तारीख भी घोषित

प्रेस विज्ञप्ति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में आयोजित 18वें ‘मीट एट आगरा’ फुटवियर ट्रेड फेयर ने कारोबार और तकनीक के मोर्चे पर नया रिकॉर्ड कायम किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में 21,147 विजिटर्स पहुंचे, जबकि करीब ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव तैयार होने का आकलन किया गया। फेयर में देश-विदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, खरीदारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने आधुनिक मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स और नई तकनीकों को करीब से समझा।
फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में आयोजित इस फेयर में 224 स्टॉल्स लगाए गए। इनमें 10,115 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 1,940 विद्यार्थी एवं भावी उद्यमी शामिल रहे। आयोजन ने निर्माताओं को नए कारोबारी संपर्क बनाने, बेहतर तकनीक तलाशने और वैश्विक बाजार की जरूरतों को समझने का अवसर दिया।
इस बार फेयर में कारोबारियों की भागीदारी पिछले संस्करण के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से बढ़ी। वर्ष 2025 में जहां 19,420 विजिटर्स और 8,390 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स पहुंचे थे, वहीं इस वर्ष विजिटर्स की संख्या बढ़कर 21,147 और पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स की संख्या 10,115 हो गई। संभावित कारोबार का आंकड़ा भी पिछले वर्ष के ₹18,500 करोड़ से बढ़कर करीब ₹21,000 करोड़ तक पहुंच गया।
फेयर के अंतिम दिन सबसे अधिक 8,810 विजिटर्स पहुंचे। इनमें 4,428 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 927 विद्यार्थी एवं भावी उद्यमी शामिल थे। स्टॉल्स पर तकनीकी खूबियों, उत्पाद की गुणवत्ता, सोर्सिंग, मशीनरी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कारोबारियों और प्रदर्शकों के बीच विस्तृत बातचीत हुई।
एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि ‘मीट एट आगरा’ ने फुटवियर निर्माताओं को बदलती तकनीक और बाजार की जरूरतों से सीधे जोड़ने का काम किया है। उनके मुताबिक फेयर में बने कारोबारी संपर्क आने वाले समय में नई साझेदारियों और व्यापार विस्तार का आधार बन सकते हैं।
एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने कहा कि वैश्विक बाजार में भारतीय फुटवियर उद्योग की स्थिति मजबूत करने के लिए गुणवत्ता, डिजाइन और उत्पादकता में लगातार सुधार जरूरी है। फेयर के दौरान बने संपर्कों को वास्तविक कारोबारी परिणामों में बदलना अगला महत्वपूर्ण कदम होगा।
उपाध्यक्ष राजीव वासन ने आधुनिक मशीनरी और मटेरियल्स के प्रदर्शन को उत्पादन प्रक्रिया में सुधार के लिए उपयोगी बताया। उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि निर्माताओं और सप्लायर्स के सीधे संवाद से उद्योग की वास्तविक जरूरतों को समझने में मदद मिली। महासचिव प्रदीप वासन ने फेयर के दौरान बने कारोबारी संपर्कों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
फेयर में चाइना पवेलियन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। चीन से आए प्रदर्शकों ने मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स और मटेरियल्स से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए। भारतीय उद्यमियों ने इन स्टॉल्स पर पहुंचकर उत्पादन लागत, तकनीकी क्षमता और अपनी जरूरत के अनुरूप उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ली। इससे भारतीय निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स से सीधे संवाद का अवसर मिला।
फेयर के दौरान आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने भी आयोजन स्थल का भ्रमण किया। एफमेक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने अलग-अलग स्टॉल्स पर पहुंचकर मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स और नई तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने एग्जिबिटर्स से तकनीक की उपयोगिता और उत्पादन प्रक्रिया में उसके इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा की।
डीएम मनीष बंसल ने विशेष रूप से चाइना पवेलियन का दौरा किया और चीन से आए एग्जिबिटर्स से संवाद किया। उन्होंने मशीनरी, मटेरियल्स और कंपोनेंट्स की जानकारी लेने के साथ भारतीय और विदेशी कंपनियों को एक मंच पर लाने के प्रयास की सराहना की। आयोजन की व्यवस्थाओं और भव्यता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने फुटवियर उद्योग के विकास के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान जीएम डीआईसी शैलेन्द्र सिंह समेत एफमेक पदाधिकारी और फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शकों को सम्मानित किया गया। बेस्ट पॉलिमर्स एंड केमिकल्स का सम्मान केएलजे पॉलिमर्स एंड केमिकल्स के सौरभ गुप्ता एवं विनय गुप्ता को मिला। बेस्ट लेदर प्रोडक्ट्स का सम्मान बसंत एंटरप्रेन्योर प्रा. लि. के प्रणव मित्तल को और बेस्ट मशीनरी स्टॉल का सम्मान पायनियर टेक स्टेप लिंकर्स के कपिल धवन को दिया गया।
बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट श्रेणी में संदीप रबर (आई) इंडस्ट्रीज के संजय गुप्ता और नवकार टेकटेक्स प्रा. लि. के श्रेयांश बोथरा को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट एग्जिबिटर अवार्ड स्टक केमिकल्स प्रा. लि. (स्टक ऑन ग्रुप) के शैलेश पाठक तथा श्रॉफ सेल्स कॉरपोरेशन (श्रॉफ ग्रुप) के निमित श्रॉफ एवं सौरभ श्रॉफ को प्रदान किया गया।
आयोजकों के मुताबिक, फेयर में चीन के आठ एग्जिबिटर्स ने भागीदारी की। विदेशी प्रदर्शकों ने आयोजन के अनुभव को सकारात्मक बताते हुए अगले संस्करण में और बड़े स्तर पर भाग लेने की इच्छा जताई। एफमेक की ओर से भी वर्ष 2027 में चीन के अलावा अन्य देशों से एग्जिबिटर्स और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
18वें संस्करण के समापन के साथ ही ‘मीट एट आगरा 2027’ की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। अगला आयोजन 2, 3 और 4 अक्टूबर 2027 को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य इसे और अधिक अंतरराष्ट्रीय और व्यापक कारोबारी मंच के रूप में विकसित करना है।
फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी की चेयरपर्सन माला खेड़ा, सचिव अनिरुद्ध तिवारी, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, सीफी के प्रदेश अध्यक्ष ओपिंदर लवली, महासचिव नकुल मनचंदा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में एफमेक के संकल्प अग्रवाल, सीसीएलए के अजय शर्मा, बृजेश शर्मा और मुनेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

6 अक्टूबर को किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष राशि ♈आज कार्यक्षेत्र में नई कार्यशैली…

1 hour ago

चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पास सोमवार देर रात…

3 hours ago

दिल्ली में रिश्वत का बड़ा खेल बेनकाब! 6 लाख की डील के बीच सीबीआई का छापा, कांस्टेबल-वकील गिरफ्तार

फोटो इंटरनेट नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के…

14 hours ago

मोदी के 25 साल का जश्न: दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक होंगे बड़े आयोजन, अमित शाह भी संभालेंगे मोर्चा

फोटो इंटरनेट दिल्ली में भव्य जश्न, 7 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला नई…

14 hours ago