विश्व जनसंख्या दिवस पर युवा मंडल ने किया जागरूकता कार्यक्रम व पौधरोपण

दूघरा /संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दूघरा, खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया। इसका आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय के दिशानिर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक पंकज कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता पर गहरा प्रभाव डालती है।
महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष कुमारी ने युवाओं को बताया कि इस दिवस की शुरुआत 11 जुलाई 1987 को हुई थी, जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब के पार पहुंची थी। यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की पहल थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।
प्रबंधक ने भी अपने संबोधन में परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकार जैसे विषयों पर जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित युवाओं व महिला समूहों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला समूह की संचालिकाएं सुभावती, रिंकी, कुसुमलता समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय मिला।

Editor CP pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

2 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

4 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

10 hours ago