Categories: Uncategorized

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
चार दिन पहले ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुए युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जिरासो बनकटा मिश्र निवासी गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को गिरिजेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से अपने निवास स्थान जा रहे थे। इस दौरान ग्राम बनवा टोला के समीप एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी पहुँचाया गया, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई अरुण कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ई-रिक्शा की वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rkpshomnath

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

15 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

50 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

1 hour ago