आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी करन कुमार (23)पुत्र पांचू लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।बताया जाता है कि करन कुमार ट्रेलर/ट्रक ड्राइवर था और ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था,करन का घर मोहिउद्दीनपुर रोड पर ही है और घर के पास ही ट्रक को खड़ा करके उसी में अक्सर सो जाता था । बताया जाता है कि बीती रात भी यह कुछ साथियों के साथ देर शाम को ट्रक में बैठा था , यह कैसे हुआ यह कोई बताने को तैयार नहीं है । सोमवार की रात 11 बजे पास पड़ोस के लोगों ने ट्रक मालिक को सूचना दी गयी,जबकि पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । यह हत्या है या आत्म हत्या यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा। जबकि पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही जारी है।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…