शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में जैतीपुर थाना क्षेत्र के माडर गांव निवासी महावीर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार महावीर सिंह अपने नाना की दवा लेने बाइक से जा रहे थे। उनके साथ निगोही थाना क्षेत्र के घुसगवां गांव निवासी अनुज यादव भी सवार थे। सुखवसा माइनर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जबकि ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पसगवां थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी पसगवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अनुज यादव की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महावीर सिंह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शादी पांच साल पहले खुशबू से हुई थी और उनका एक दो साल का बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही माडर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता विशेष पाल, माता सावित्री, पत्नी खुशबू और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घर-घर मातम पसरा हुआ है।
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…