सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

बुझ गया घर का एकलौता चिराग

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका बरहज के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी शुभम गुप्ता 22 पुत्र कृपा शंकर गुप्ता अपने घर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत का शटरिंग कराकर सोमवार की शाम फुफा के घर कसया जा रहा था अभी वह कसया ही पहुंचा था कि सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार नंदना वार्ड पूर्वी निवासी शुभम गुप्ता 22 वर्ष पुत्र कृपा शंकर गुप्ता सोमवार की शाम अपने घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत का शटरिंग करा कर शाम को बाइक से अपने फूफा के घर कसया मेला देखने जा रहा था, अभी कसया के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रक में जा घुसा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभम अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था शुभम की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया।
परिजनों के द्वारा बार बार मना करने के बावजूद सोमवार की शाम अपने किसी दोस्त से कहा कि परिवार में किसी की तबीयत खराब है का बहाना करके बाइक मांग कर कसया अपने फूफा के घर के निकल गया, अभी वह कसया के नजदीक पहुंचा था की मार्ग दुर्घटना में मौके पर उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा कसया पुलिस को दीया गया, कसया पुलिस ने युवक की आधार कार्ड से शुभम गुप्ता पुत्र कृपाशंकर गुप्ता, बरहज के रूप मे पहचान किया और आधार कार्ड के अनुसार कसया पुलिस ने घटना की सूचना थाना प्रभारी बरहज जयशंकर मिश्र को दिया जयशंकर मिश्र के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई मौत की सूचना पाते ही परिजनो सहित पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। शुभम के पिता अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करते हैं। शुभम के माता-पिता व छोटी बहन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बरहज थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दिया गया है परिजन मौके पर पहुंच गए हैंऔर कसया में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

rkpnews@somnath

Recent Posts

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

3 minutes ago

14 स्थानों पर 242 व्यक्तियों और 127 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…

4 minutes ago

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

5 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

5 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

5 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

6 hours ago