नंदी-भौजी गाँव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नन्दी-भौजी गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवा किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़हर निवासी, राजेश सरोज पुत्र टेल्हू सरोज परिवार की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। शनिवार की सुबह वह कर्ज ली गई रकम की किश्त जमा करने के लिए, घर से साइकिल लेकर सहायता समूह संचालक के यहां जा रहा था। सुबह करीब सात बजे नंदी-भौजी गांव के समीप हाईवे रोड पर साइकिल सवार राजेश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुकामी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। हादसे में पति की मौत से मृतक की पत्नी रूपमणि की हालत विक्षिप्त हो गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य राशिफल: शुक्रवार का दिन लाएगा नई संभावनाएँ और ईश कृपा

जानें, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद! आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार…

3 hours ago

DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार: घर से मिला 5 करोड़ कैश, सीबीआई की कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर…

4 hours ago

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री…

5 hours ago

जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन 17 अक्टूबर को

राष्ट्र की परम्परा मऊ । जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि युवा…

5 hours ago

ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की कड़ी नजर, कलेक्ट्रेट में किया स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण

24 घंटे निगरानी और सख्त व्यवस्था के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

5 hours ago