सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महंगाई व गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में गांधी चौक सलेमपुर पर धरना प्रदर्शन कर अपने मांगो का पत्रक तहसील कार्यालय पर जाकर उपजिलाधिकारी को सौंपा । इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। होली के त्योहार पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा केवल कागजी बन कर रह गया है। प्रदेश सचिव विपिन राय ने कहा कि यह सरकार युवा वर्ग के लिए रोजगार की व्यवस्था नही कर रही है। आज नौजवान सड़को पर इधर उधर भटक रहे हैं। पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि जनता इस सरकार से परेशान हो गई है। लोग आज भरपेट भोजन के लिए संघर्ष कर रहे है। जिला महासचिव मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम व महंगाई के कारण लोग बेहाल हैं। यह सरकार अपने किसी भी वादे पर खरा नही उतरी है। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष नवनीत पांडेय,दीनदयाल प्रसाद,मार्कण्डेय मिश्र, बदरे आलम,सुच्चन खान,प्रेमलाल भारती,सत्यम पांडेय, राजू सिंह, मनीष रजक,शोएब खान,भाऊ खान, मेराज खान,
माजिद शेख,शाहिद खान,सलमान खान,डॉ याहिया अंजुम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…