यूथ कांग्रेस झारखंड को मिला नया नेतृत्व

कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह बने झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा का संचार


रांची (राष्ट्र की परम्परा)।झारखंड की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को मजबूती देने की दिशा में इंडियन यूथ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उनके साथ संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने के उद्देश्य से कुलदीप कुमार रवि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आशुतोष कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें – गर्भपात के बाद नाबालिग की हालत गंभीर, दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला उजागर

यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रदेश के युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने के उद्देश्य से लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस झारखंड में नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें – 8 घंटे पुलिस हिरासत में रहा बेटा, बाबरी मस्जिद शैली की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने दी चेतावनी

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के भविष्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक धार देंगे तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से शिक्षक की मौत, जलालीपुर चट्टी पर दर्दनाक सड़क हादसा

इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी इंदरजीत सिंह ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व के हाथों में संगठन आने से बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष किया जाएगा।
झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस में हुए इस बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति और युवा केंद्रित आंदोलनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago