सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय पुलिस ने सोमवार को युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक शकील अहमद, कांस्टेबल राजन यादव और उमेश यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बालखण्डी इंटर कॉलेज, सीसोटार के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद तौफीक पुत्र नेसार अहमद, निवासी बसारिखपुर, थाना सिकन्दरपुर बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध कागजात मांगे जाने पर वह प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।
पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया। पुलिस की इस तत्परता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…