राष्ट्र नवनिर्माण की रीढ़ हैं युवा- डॉ. पीयूष कुमार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महराज की पावन स्मृति पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के दूसरे दिन राष्ट्र नवनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ पीयूष कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र नवनिर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए सर्वप्रथम हमें उसमें आने वाली बाधाओं एवं चुनौतियां को चिह्नित कर उसे समाधान करने की आवश्यकता है। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक सांस्कृतिक व धार्मिक अवधारणा के साथ ही साथ उस राष्ट्र के व्यक्तित्व के दृष्टि सोच व सामर्थ्य की भी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति में अपने कर्तव्यबोध की भावना जागृत हो जाए तथा मनोभावनाओं से जुड़ जाए तो निश्चित ही राष्ट्र का नवनिर्माण स्वयं हो जाएगा। पुरुषार्थ चतुष्टय रूपी धर्म अर्थ काम और मोक्ष की अवधारणा का सार्थक उपयोग राष्ट्र को उन्नत एवं समृद्ध बनाने में मुख्य सहायक हैं। हम भाषा उत्थान एवं प्रयोग के आधार पर तकनीकी प्रयोग एवं तकनीकी विकास के द्वारा भी राष्ट्र नवनिर्माण की संकल्पना को सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एकता और अखंडता हमारे ज्ञान व कौशल तथा हमारी प्रतिभा और दृढ़संकल्प भावना द्वारा नित नूतन देश सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होगा। आज देश तकनीकी कौशल प्रतिभा खेल और चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी सेआगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया के सामने चंद्रमा पर भारत होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपने अंदर के स्किल को पहचाने ।आपका स्किल ही राष्ट्र नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। आज देश समस्त बाधाओं एवं चुनौतियों का सामना करने के साथ ही सशक्त समर्थ और मजबूत स्थिति में है। विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण पर विशेष बल देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण से स्वयं राष्ट्र नवनिर्माण होगा और एक सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी। कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत नारायण सिंह ने कहा कि हमारा देश बहुत बड़े संघर्षों के बाद आज इस मुकाम पर खड़ा है । देश की तरफ विश्व की निगाहें हैं । विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है साथ ही आज हमारा देश आत्मनिर्भर भारत बन रहा है जिससे यह विदित है कि राष्ट्र का नवनिर्माण हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मलीन द्वय महराज जी एवं सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुआ ।सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार यादव एवं संयोजन कृष्णानंद शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह ,विद्यालय के लेफ्टिनेंट शेषनाथ ,लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद ,अरविंद कुमार ,विनोद कुमार ,विमल ,फूल बदन, आशुतोष कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र ,शैलेश मधुकर ,शैलेश कुमार पटेल, दिलीप कुमार पांडेय, रमेश कुमार सिंह, भवानी शंकर पांडेय, भानु प्रताप ,विवेकानंद त्रिपाठी, पूनम सिंह ,सविता सिंह, अक्षय कुमार अग्निहोत्री सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

41 seconds ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

4 minutes ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारप

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने डॉ…

7 minutes ago

हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच : स्कूल चलो अभियान का आगाज, 30 बच्चों को मिला शैक्षणिक सामग्री

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ प्रदेश के…

15 minutes ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

18 minutes ago

मानसी राकेश उपाध्याय बनीं कक्षा 5वीं की टॉपर, स्कूल में खुशी का माहौल

नेरल/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल, नेरल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही…

18 minutes ago