प्रभू श्रीराम के दर्शन के लिए युवा पहुंच रहे हैं अयोध्या धाम

उत्तराखंड राज्य रुद्रपुर से पद यात्रा पर निकले चार युवक

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l प्रभु श्रीराम जी के भव्य दिव्य मंदिर के दर्शन करने के लिए राम भक्त उत्तराखंड के रुद्रपुर से चार युवक अयोध्या धाम 480 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर दर्शन करने जा रहे हैं l 19 जनवरी को रूद्रपुर के गांव गदरपुर से चल रहे हैं l रात्रि विश्राम मंदिरों में करते हुए बहराइच पयागपुर गोंडा होते हुए मंगलवार या बुधवार को रामलला जी के दर्शन करेंगे l चारों युवकों ने बताया कि हम लोगों को दर्शन करने के लिए इतना व्याकुल हो रहे हैं कि जल्दी से जल्दी प्रभु श्रीराम के दर्शन हो जाए l सुंदरम राव ने बताता हम लोग बचपन से श्रीराम जन्मभूमि देखना चाहते थे l ईश्वर ने हमारे लिए कुछ और ही सोच रखा था सपने में भी नही सोचा था कि नव्य निर्माण मंदिर में श्रीराम जी के दर्शन करेंगे l बहुत ही जल्द हम लोग अपनें आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन कर पाएंगे l बारह से तेरह दिनों में यात्रा पूर्ण होगी l यात्रा में शामिल अजय कुमार, अखिल पाल,मगुलाल कटरिया सुंदरम राव सभी जय सियाराम के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल अयोध्या धाम जा रहे हैं l

Editor CP pandey

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

9 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

9 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

10 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

11 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

12 hours ago