बड़े भाई की बारात जाने से पहले ही छोटे भाई ने लगाई फांसी हुई मौत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मोहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आरिपुरगांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से एक युवक गांव के बाहर एक पोखरे पास पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया, सुबह कुछ महिलाओ ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुँचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आरिपुर गांव निवासी विशाल चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र मोतीचंद बृहस्पतिवार की देर रात गांव के कुछ दूरी पर एक पोखरे के पास पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया, सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पोखर के तरफ गई तो देखा कि पेड़ से लटकता हुआ विशाल दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दिया परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे की आज ही उसके बड़े भाई की बारात आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में जाने वाली थी छोटे भाई की मौत से शादी का माहौल गमगीन हो गया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया है। परिजनों का कहना है कि मृतक लगभग दो सालों से बीमार चल रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

18 minutes ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

30 minutes ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

35 minutes ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

42 minutes ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

45 minutes ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

48 minutes ago