सेप्टिक टैंक में गिरा छोटा भाई, बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई, दोनों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र को परम्परा)। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 9 और 11 वर्ष थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शौचालय के लिए खोदे गए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पहले छोटा भाई गिर गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गड्ढे में कूद गया। लेकिन दोनों भाई बाहर नहीं निकल पाए। पानी भरे गड्ढे में डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी दिवाकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिवाकर के दो बेटे सत्यम (11) और शुभम (9) रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। दिवाकर के घर के बगल में ही शौचालय के लिए एक गड्ढा खोदा गया है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर गया है। इसके साथ ही आसपास फिसलन हो गई है। दोनों बच्चे गड्ढे के किनारे से गुजरे से तो छोटे भाई शुभम का पैर फिसल गया। शुभम सीधे गड्ढे में गिर गया। यह देख बड़े भाई सत्यम ने बिना देर किए गड्ढे में छलांग लगा दी। गड्ढे की गहराई ज्यादा थी और उसमें पानी भी भरा था। दोनों भाई काफी देर तक बचने के लिए हाथ पैर मारते रहे। उनके चिल्लाने की आवाज कोई नहीं सुन सका। आखिरकार दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

गांव में मातम: काफी देर बाद घर और गांववालों को इस हादसे की जानकारी हुई। दोनों मासूमों के शव गड्ढे में पड़े हुए थे। तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से जब दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए तो चीख पुकार मच गई। बच्चों की मां रिंका देवी बेसुध हो गई।
घटना पर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

“जीवन की नई सीख के साथ लौटे हरीश रावत — मेरठ में बड़ा सड़क हादसा, ईश्वर की कृपा से सुरक्षित”

“ईश्वर की कृपा से बची ज़िंदगी: मेरठ में सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…

3 hours ago

19 अक्टूबर: प्रतिभा, साहस और प्रेरणा का दिन

भारतीय समाज और संस्कृति में 19 अक्टूबर के योगदान 19 अक्टूबर का दिन इतिहास में…

3 hours ago

“क़िले से कैंपस और कॉकपिट तक: 19 अक्टूबर के दिन में दर्ज छह ऐतिहासिक मोड़”

19 अक्टूबर का दिन विभिन्न युगों और संस्कृतियों में अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा…

4 hours ago

देवरिया में क्षेत्रीय किसान मेला: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन, आधुनिक तकनीकों से किसानों को कराया गया अवगत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय रवीन्द्र किशोर शाही (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जनसंघ एवं पूर्व मंत्री)…

4 hours ago

🪔 दीपों के पर्व से पहले मऊ पुलिस सतर्क, जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा—शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) धनतेरस और दीपावली जैसे प्रकाश और उल्लास के त्योहारों को शांतिपूर्ण…

4 hours ago

स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु 15 दिवसीय मेला का हुआ समापन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उ०प्र० ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का आयोजन शासन के निर्देशानुसार दिनांक…

4 hours ago