खेत की जुताई करने गए युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत, हत्या की आशंका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा गांव में खेत की जुताई करने गए एक युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। परंतु घटनास्थल पर सिर्फ मांस के टुकड़े ही मिले। वहीं साथ में गया युवक भी अभी तक नहीं लौटा। मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद घटनास्थल पर छह थानो की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार विगत शाम रोटावेटर से खेत की जुताई करने गए दो लोग खबर लिखे जाने तक लापता है। गुरुवार रात तक जब दोनों जब अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना स्थल की जांच तो मौके पर एक जोड़ी चप्पल और खून के छींटे दिखाई दिए। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने भी निरीक्षण किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीते शाम गांव निवासी सच्चिदानंद के खेत की जुताई करने गांव के ही रहने वाले अतुल तिवारी और राम जन्म चौहान नाम के दो व्यक्ति गए थे। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान खेत में से एक जोड़ी चप्पल मिला जिसकी पहचान करते हुए रामजन्म नाम के व्यक्ति के परिजनों ने ये आशंका जताई है कि अतुल तिवारी ने रामजन्म की हत्या की है। एसपी का कहना है कि घटना के संबंध में जहां गांव वालो से पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अगल-बगल के खेतों में सर्च अभियान किया जारी है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की 06 टीमें लगाई है।

Karan Pandey

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

2 hours ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

5 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

6 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

6 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

6 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

6 hours ago