सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी युवक (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जो किराए की मकान लेकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। परिजन प्रताड़ित करने पर आत्म हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम रामपुर बुजुर्ग निवासी अजीत साह पुत्र अशोक गोंड अपने परिवार के साथ सलेमपुर के सलाहाबाद में किराए की मकान में रहते थे और नगर के संस्कृत पाठशाला के पास मोबाइल से जुड़ा कारोबार कर अपना जीवन यापन करते थे। इन्होंने डेढ़ साल पूर्व सलाहाबाद में ही जमीन खरीद रखी थी। परिजनों का आरोप है कि जमीन विक्रेता द्वारा खारिज दाखिल के बाद भी आए दिन जमीन कब्जा देने के नाम पर अजीत से पैसे की मांग करते थे। अजीत लाखों रुपया जमीन विक्रेता को दे चुका था, फिर भी जमीन विक्रेता आए दिन पैसे की मांग करते रहते थे। जिससे तंग आकर अजीत ने आत्महत्या का कदम उठाया गया। शुक्रवार सुबह बाजार गए और बाजार से वापस अपने निवास स्थान आए और कमरे में सोने की बात कह कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब पत्नी उनको बुलाने गई तो देखा कि अजीत फंदे पर लटक रहे है। आनन फानन में पड़ोसियों के साथ अजीत को फंदे से उतार कर सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता ने इनको देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए देवरिया भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अजीत की शादी आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व रानी से शादी हुई थी इनके एक पुत्र अयान (5) और एक पुत्री आयुषी (6) है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। रोना बिलखना शुरू कर दिया। अचानक घटी इस घटना से पत्नी रानी देवी, मां निर्मला देवी का बुरा हाल है।
क्षेत्र के ही जमीन विक्रेता धोबईपार निवासी भूषण यादव ने बताया कि बिक्री की जमीन का सारा पैसा मिल गया है। आरोप बेबुनियाद है।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…