बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के एक गांव निवासी नवयुवक की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई, पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा मटेही कलां निवासी पुष्पराज पुत्र महतम उम्र लगभग 25 वर्ष सोमवार की रिमझिम बारिश में घर से निकलकर नित्य क्रिया के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बिजली के पोल से जा टकराया, बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वह मूर्छित होकर वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन निजी वाहन से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आये जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर अचानक खुशियां मातम में बदल गई, अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गयाl
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…