फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरदेवा कस्बा के महुआरी चौराहे के समीप अपने मकान में गमछे के सहारे छत की कुंडी से गले में फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने जान दे दी।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंप दी।परिजन पोस्टमार्टम कराने हेतु तैयार नहीं थे। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव के मूल निवासी राघवेंद्र सिंह 25 वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह का मकान पथरदेवा कस्बा के महुआरी चौराहे के समीप है।मकान में राघवेंद्र सिंह मोबाइल की दुकान चलता था।और पिता वीरेंद्र सिंह किराना की दुकान चलाते है।मृतक के माता पिता किसी रिश्तेदार के घर गए थे।राघवेंद्र सिंह दोपहर में मोबाइल की दुकान बंद कर दो मंजिला मकान पर चला गया।और कमरे में छत में लगा कुंडी से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।जब परिजन वापस रिश्तेदार के घर से लौटे तो दुकान का ताला बंद था।मृतक का छोटा भाई कस्बा में कही गया था।काफी आवाज लगाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।आवाज सुनकर आस पास के लोगों भी जुट गए। लोगों की उपस्थिति में ताला तोड़ कर कमरे में गए।परिजनों के अनुसार राघवेंद्र कई दिनों से परेशान रहता था।उधर सूचना पर पहुंची तरकुलवा पुलिस ने मामले की तहकीकात की,और पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंप दी।परिजन शव का पीएम कराने के लिए तैयार नहीं थे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

10 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

13 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

13 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago