बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव स्थित गड्ढे में कबाड़ी बीनने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई मंगलवार की अपराह्न ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव स्थित गड्ढे से सोमवार की देर रात में बचाओ बचाओ की आवाज आई। आवाज सुन आसपास के लोग घर से बाहर निकले और जिधर से आवाज आ रही थी उधर गए। देखा गया एक युवक गड्ढे के दलदल में डूब रहा है। फिर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही क्षेत्राधिकारी बैरिया डीके श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह, उप निरीक्षक कमलेश पाठक, उप निरीक्षक समर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। मंगलवार की अपराह्न गड्ढे के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव के युवाओं ने किसी तरह शव को गड्ढे के दलदल से बाहर निकाला। मृतक की पहचान तेज़न कमकर 32 पुत्र शिवजी कमकर के रूप की गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कबाड़ी बीनने का काम करता था और कभी चाय की दुकान पर भी काम करता था।
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…
भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…